
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना के तहत अब तक 13 किस्तों का लाभ महिलाओं को मिल चुका है। जिन महिलाओं को 13वीं किस्त की राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्दी ही मिल जाएगी। अब जिन्हें 13वीं किस्त मिल गई है उन सभी माताओं और बहनों को 14वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी लाडकी बहीण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो हम आपको बता दें की यह किस्त इसी अगस्त महीने में ही जारी किया जा सकता है।
इस योजना के तहत सरकार 2 करोड़ 41 लाख माताओं एवं बहनों को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता देती है ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। इसी उद्देश्य से सरकार ने अब तक योजना की 13 किस्तें जारी कर दी है और 14वी किस्त का भुगतान करने की तैयारी की जा रही है। अब तक हुए भुगतान का विवरण आप ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आप जानना चाहते है की लाडकी बहीण योजना की 14वीं किस्त महिलाओं के खाते में कब तक आएगी? तो इसके लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। जिसमें हर महीने महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकती है। इस योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें 13 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब जल्दी ही महिलाओं को 14वीं किस्त भी मिलने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date
लाडकी बहीण योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को 14वी किस्त की राशि अगस्त 2025 में मिल सकती है। संभावना है कि इसी अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक महिलाओं को लाडकी बहीण योजना की 14वीं किस्त दी जा कस्ती है। यह राशि महिलाओं को दो चरणों में प्राप्त हो सकती है क्योंकि लाभार्थी महिलाओं की संख्या ज्यादा है। हालांकि सरकार ने ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जिन महिलाओं को 13वी किस्त की राशि अभी तक नहीं मिली है, उन्हें 14वी किस्त के साथ ₹3000 का लाभ मिल सकता है।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये स्टाइपेंड
इन महिलाओ को नहीं मिलेगी 14वीं किस्त
लाडकी बहीण योजना की 14वीं किस्त का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही दिया जाएगा। जो महिलाएं गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही हैं उन्हें अमान्य घोषित किया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 80,000 से अधिक महिलाओं के परिवार के पास चार पहिया वाहन है, वहीं 2200 से अधिक महिलाएं सरकारी कर्मचारी होते हुए योजना का लाभ ले रही हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसके बाद भी उन्हें लाभ मिल रहा है। इन सभी आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने ऐसी सभी महिलाओं को अमान्य घोषित करने का फैसला लिया है। अब इन महिलाओं को आगे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Ladki Bahini Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- इसके लिए आवेदिका महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच निर्धारित है।
- इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी चालू हो।
- महिला या उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
सिलाई मशीन खरीदने के लिए मिलेगा 15000 रूपये का लाभ, ऐसे करे आवेदन
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको Ladki Bahin Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपको खाते में प्राप्त सभी किस्तों की स्थिति देखने को मिल जाएगी।