
Bihar Free Coaching Yojana 2025: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बिहार फ्री कोचिंग योजना शुरू की गई है। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे कोचिंग क्लास ज्वाइन नहीं कर सकते। यदि आप भी इनमें से एक है और BPSC, NEET, JEE, और BSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना में आवेदन कर सकते है।
अगर आप बिहार राज्य के रहने वाले है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें। क्यूंकि इस लेख में आपको बिहार फ्री कोचिंग योजना क्या है, इसके लाभ क्या है, आवेदन करने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई जाएगी। योजना से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लेख में बने रहे।
बिहार फ्री कोचिंग योजना क्या है?
बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग योजना शुरू की है। जिसमें योग्य छात्रों को BPSC, NEET, JEE, और BSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इसका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकें।
इसके तहत विशेष शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी और उच्च गुणवत्ता की पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। यह योजना खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि वह घर बैठे अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये स्टाइपेंड
Bihar Free Coaching Yojana का उद्देश्य क्या है?
बिहार फ्री कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय के कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके तहत लाभार्थी छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी जिससे वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। छात्रों को महंगी कोचिंग ज्वाइन करने की आवश्यकता नहीं होगी और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को घर बैठे अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त होगी।
बिहार फ्री कोचिंग योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार फ्री कोचिंग योजना के लिए ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो निम्न परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं –
- BPSC – 71वीं परीक्षा
- NEET 2026 (NTA)
- JEE 2026 (NTA)
- BSSC – द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा
Bihar Free Coaching Yojana का लाभ क्या है?
- बिहार फ्री कोचिंग योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी।
- इससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे।
- ऑनलाइन क्लासेस, मुफ्त स्टडी मैटेरियल और टेस्ट सीरीज के माध्यम से छात्रों की अच्छी तैयारी करवाई जाएगी।
- ग्रामीण छात्रों को अब दूरदराज के क्षेत्र में कोचिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी।
सुकर पालन करने के लिए मिलेगा 90% अनुदान, जल्दी करे आवेदन
Bihar Free Coaching Yojana 2025 के लिए पात्रता
- इसके लिए आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पंजीकृत होना चाहिए।
- संबंधित परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- पात्रता संबंधी अन्य जरूरी जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
Bihar Free Coaching Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के लिए 10वीं, 12वीं, या स्नातक की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Free Coaching Yojana के लिए आवेदन कैसे करे
- सबसे पहले आपको पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर “प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण योजना” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको योजना और प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
- आप अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद इस फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज कर लेना है।
- अब इस फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी अटैच कर दें।
- इसके बाद फॉर्म की जांच कर प्रशिक्षण केंद्र या विभागीय कार्यालय में जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, इसे अपने पास सुरक्षित रख लें।