Bihar Goat Farm Yojana 2025 – बकरी फार्म के लिए मिलेगा 70% तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

Bihar Goat Farm Yojana

Bihar Goat Farm Yojana 2025: बकरी पालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने और स्वरोजगार विकसित करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार बकरी फार्म योजना को शुरू किया है। जिसमे सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को तीन बकरियों की इकाई स्थापित करने हेतु 50% से 70% तक की अनुदान राशि दी जाएगी। 9 अगस्त 2025 से इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आपको इसका लाभ लेना है तो जल्दी आवेदन फॉर्म भरें।

इस योजना के तहत आप कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने के लिए बकरी पालन व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन को बढ़ावा देना और बेरोजगार नागरिकों के लिए आय अर्जित करने का साधन विकसित करना है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसमें अनुदान कैसे मिलेगा और आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Bihar Goat Farm Yojana क्या है?

बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन को बढ़ावा देने और बेरोजगार युवाओं व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार बकरी फार्म योजना को शुरू किया है। इसका संचालन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जाएगा जिसमें तीन प्रजनन योग्य बकरियों की इकाई स्थापित करने के लिए लाभार्थी को अनुदान राशि दी जाएगी। सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 15000 की लागत वाली इकाई स्थापना पर अधिकतम 12000 रूपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 13500 रूपये का अनुदान मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो नागरिक अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।

Bihar Goat Farm Yojana का उद्देश्य क्या है?

बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमे कम खर्च में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को सरकार पशुपालन के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रही है। खासतौर पर ऐसे लोग जो बेरोजगार हैं या अतिरिक्त आय कमाना चाहते हैं, उनकी मदद के लिए इस योजना के तहत अनुदान राशि दी जा रही है। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित करके बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना और राज्य का विकास करना है। इस योजना का फायदा राज्य के सामान्य और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग उठा सकते हैं।

Bihar Goat Farm Yojana 2025 Apply Date

इस योजना को शुरू करने से संबंधित जानकारी सरकार ने 9 अगस्त 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी करके दी है। इसी दिन से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो ऑनलाइन है। आवेदन की प्रक्रिया इस दिन से 21 दिन तक चलेगी, जो उम्मीदवार इसका लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करना होगा।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी

Bihar Goat Farm Yojana के तहत अनुदान राशि

श्रेणीउन्नत नस्ल के तीन प्रजनन योग्य बकरी (एक इकाई) का अनुदानित दर पर वितरणऔसत अनुमानित अधिकतम मूल्यप्रति बकरी इकाई अनुदानित दर
सामान्य जाति201315,000 रूपये12,000 रुपए
अनुसूचित जाति440515,000 रूपये13,500 रुपए
अनुसूचित जनजाति147515,000 रुपए13,500 रुपए

बिहार बकरी फार्म योजना 2025 के लिए पात्रता

  • बिहार बकरी फार्म योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को लाभ मिलेगा।
  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले अपने जिले का कोटा जरूर जांच करें क्योंकि हर जिले के लिए अलग लक्ष्य निर्धारित है।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.25 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • इसके लिए बकरी पालन प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
  • बैंक खाते में डीबीटी लिंक होना चाहिए।

सुकर पालन करने के लिए मिलेगा 90% अनुदान, जल्दी करे आवेदन

बिहार बकरी पालन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Bihar Goat Farm Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करे

  • सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd पर जाएं।
  • अब सेक्शन “Latest News (नवीनतम समाचार)” पर जाएं।
  • फिर “Bihar Goat Farm Yojana 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद “रजिस्ट्रेशन (वैकल्पिक)” पर क्लिक करें।
  • फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, इससे लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें सभी जानकारी ध्यान से भर लें।
  • इतना करने के बाद दस्तावेजो की स्कैन कॉपी में अपलोड करें।
  • फिर फॉर्म को जमा करके रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Leave a Comment