Bihar Pashu Shed Yojana 2025 – पशु शेड निर्माण के लिए मिलेगा 1.60 लाख रूपये तक सहायता राशि

Bihar Pashu Shed Yojana

Bihar Pashu Shed Yojana 2025: महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत बिहार में पशु शेड योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पशु पालन करने की इच्छा रखने वाले नागरिकों को पशु शेड निर्माण के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के उम्मीदवार गाय, भैंस, बकरी व मुर्गी पालन व्यवसाय के तहत पशु शेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदक के पास कम से कम 3 पशु होने चाहिए, अधिकतम 6 पशु के लिए इसका लाभ लिया जा सकता है। योजना के तहत आवेदन कैसे करना है, कितना अनुदान मिलेगा, आवेदन के लिए पात्रता, दस्तावेज आदि की पूरी जानकारी इस लेख में आपको दी गई है। अगर आपको इसका लाभ उठाना है तो इसके लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

बिहार पशु शेड योजना क्या है?

बिहार सरकार ने ऐसे नागरिकों के लिए जो पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और जिनके पास पशुओं के रख-रखाव के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं है उनके लिए बिहार पशु शेड योजना शुरू की है। जिसमें लाभार्थियों को पशुओं की संख्या के आधार पर पशु शेड निर्माण के लिए 75,000 रुपए से 1,60,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए आवेदक के पास कम से कम 3 पशु होने चाहिए। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो फिलहाल ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 में मिलने वाली अनुदान राशि

लाभार्थियों को पशु की संख्या के आधार पर पशु शेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, इसका पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है –

पशु संख्याअनुदान वितरण
3 पशुओं के लिए75,000 रूपये से 80,000 रुपए तक
4 पशुओं के लिए1,16,000 रूपये तक
6 पशुओं के लिए1,60,000 रुपए तक

Note: लाभार्थियों को यह सब्सिडी राशि पशु शेड के साथ-साथ फर्श, हवादार छत एवं यूनियन टैंक जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए प्राप्त होगी।

Bihar Pashu Shed Yojana का लाभ किन पशुओं पर मिलेगा?

बिहार पशु शेड योजना के तहत कोई भी योग्य आवेदक गाय, भैंस, बकरी एवं मुर्गी पालन आदि के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं। इन पशुओं के रख-रखाव के लिए पशु शेड निर्माण हेतु आपको सब्सिडी राशि दी जाएगी। योजना का लाभ फिलहाल पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी को ही मिलेगा।

बकरी फार्म के लिए मिलेगा 70% तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

बिहार पशु शेड योजना 2025 के लिए पात्रता

  • पशु शेड योजना का लाभ बिहार राज्य के स्थाई निवासी को मिलेगा।
  • इसका लाभ पशुपालक एवं किसान ले सकते हैं।
  • इसके लिए शहरी या ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास मनरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए।
  • इसके लिए पशुपालक के पास कम से कम 3 पशु होने चाहिए। 
  • जो बेरोजगार युवा पशुपालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

सुकर पालन करने के लिए मिलेगा 90% अनुदान, जल्दी करे आवेदन

बिहार पशु शेड योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जमीन संबंधित दस्तावेज
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करे

  • मनरेगा पशु शेड योजना आवेदन के लिए पहले नजदीकी बैंक या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में जाएं और आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फिर कार्यालय या बैंक में संबंधित अधिकारी से पशु शेड योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
  • फिर संबंधित अधिकारी के पास आवेदन पत्र सहित दस्तावेजों को जमा कर दें।
  • इतना करने के बाद अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र व सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और जांच के बाद यदि आप योजना का लाभ लेने के योग्य पाए जाएंगे तो अनुदान राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी।

Leave a Comment