
Bihar Sukar Vikas Yojana 2025: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए बिहार सुकर विकास योजना शुरू किया है। जिसके तहत सुकर पालन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को 90% तक का अनुदान मिलेगा जिससे लाभार्थी सुकर पालन इकाई स्थापित कर सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू होगी और लाभार्थी का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा। यानि अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्दी बिहार सुकर विकास योजना के तहत फॉर्म भरना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो 30 दिन तक चलेगी। इस तिथि का ध्यान रखते हुए आपको आवेदन जमा करना होगा। अगर आप जानना चाहते है की बिहार सुकर विकास योजना क्या है, इस योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया क्या रखी गई है तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
बिहार सुकर विकास योजना क्या है?
बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों के लिए सूकर पालन विकास योजना शुरू की है। जिसमें सूकर पालन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को 90% तक का अनुदान मिल सकता है। जो लाभार्थी सुकर पालन इकाई स्थापित करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के तहत उन्नत नस्ल के 2 मादा सूकर और 1 नर सूकर की इकाई खरीदने के लिए 90% तक का अनुदान मिलेगा।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के अंतर्गत सुकर पालन को बढ़ावा देने के लिए कुल 2,512 इकाइयाँ स्थापित करवाई जाएगी जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय की ओर से 1,508 और अनुसूचित जनजाति समुदाय की ओर से 1,004 इकाई स्थापित की जा सकेंगी। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको जल्द से जल्द आवेदन जमा करना होगा।
Bihar Sukar Vikas palan Yojana का उद्देश्य
बिहार सुकर विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुकर पालन व्यवसाय को प्रोत्साहन देकर रोजगार के नए अवसर विकसित करना एवं ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग योजना का हिस्सा बनकर रोजगार से जुड़ सकेंगे। सरकार लाभार्थियों को इस योजना के तहत सुकर पालन इकाई स्थापित करने के लिए 90% तक का अनुदान देगी जिससे कम लागत में सुकर पालन व्यवसाय शुरू किया जा सकेगा।
युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, साथ ही 6000 रूपये हर महीने
Bihar Sukar Vikas Palan Yojana 2025 Last Date
बिहार सुकर विकास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इसी दिन सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। विज्ञापन जारी होने के बाद 30 दिनों तक आवेदन के लिए विंडो खुला रहेगा। इसलिए आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। लाभार्थी का चयन इस योजना के लिए “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा यानी जो आवेदक जल्दी फॉर्म भरकर सही तरीके से अप्लाई करेंगे उनके आवेदन को स्वीकृति दी जाएगी।
बिहार सुकर विकास योजना का लाभ क्या है?
- सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सुकर पालन व्यवसाय के लिए प्रति इकाई (2 मादा + 1 नर सूकर) पर ₹18,954 यानि अधिकतम 90% तक का अनुदान देगी।
- इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार नागरिकों को आय का साधन मिलेगा।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी क्योंकि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- केवल 2106 रुपए का योगदान देकर सुकर पालन इकाई स्थापित की जा सकेगी।
सिलाई मशीन खरीदने के लिए मिलेगा 15000 रूपये का लाभ, ऐसे करे आवेदन
Bihar Sukar Vikas Palan Yojana के लिए पात्रता
- इसके लिए आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक के पास इकाई लागत का 10% यानी 2106 रुपए उपलब्ध होना चाहिए, शेष 90% राशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
- यदि आवेदक को पहले से किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ मिल रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Bihar Sukar Vikas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अनुसूची जाति/जनजाति का जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार सुकर विकास योजना 2025 में आवेदन कैसे करे
बिहार सूकर विकास योजना 2025 के तहत आवेदन ऑफलाइन स्वीकृत होगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आवेदन करने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले अपने जिले के पशुपालन कार्यालय में जाएं।
- वहां से आवश्यक जानकारी लेकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- अब इस फॉर्म को दस्तावेजों के साथ जिला पशुपालन कार्यालय में जमा कर दें।
- फिर जिला पशुपालन अधिकारी द्वारा आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- सब कुछ सही पाए जाने के बाद अनुदान की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।