Ladli Behna Yojana 28th Installment – सभी महिलाओं को 28वीं किस्त के 1250 रूपये इस दिन मिलेंगे

Ladli Behna Yojana 28th Installment

Ladli Behna Yojana 28th Installment: लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत 1.26 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 27वी किस्त के 1250 रुपए और रक्षाबंधन शगुन के 250 रुपए पहुंच चुके हैं। अब इन सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त का इंतजार है। हालही में 7 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 27वीं किस्त जारी की गई थी।

अब तक सभी महिलाओं के खाते में 27वीं किस्त ट्रांसफर हो चुकी है और अब महिलाओं को लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त अगले महीने यानि सितंबर में दी जाएगी। अगर आप जानना चाहती है की 28वीं किस्त किस तिथि तक आपके खाते में आ सकती है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहाँ आपको अभी तक सभी किस्तों के भुगतान की स्थिति चेक करने की भी जानकारी दी जाएगी।

लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं जिससे कि वे अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकती हैं। लगभग 1.26 करोड़ माताओं और बहनों को इसका लाभ मिल रहा है और अब तक सरकार इसकी 27 किस्तें जारी कर चुकी हैं। अब महिलाओं को 28वी किस्त का इंतजार है जो जल्दी ही जारी होगी।

Ladli Behna Yojana 28th Installment Date

7 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 27वीं किस्त की 1250 रुपए महिलाओं के खाते में भेज दिए हैं और इसी के साथ 250 रुपए रक्षाबंधन शगुन स्वरूप अलग से दिए गए हैं जिससे महिलाओं को कुल 1500 रुपए का लाभ मिला है। अब महिलाओं को 28वी किस्त का इंतजार है तो बता दे की लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त सभी महिलाओं के खाते में 10 सितंबर 2025 तक आ सकती है।

दिवाली से मिलेंगे महिलाओं को 1500 रूपये

लाडली बहना योजना के तहत शुरुआत में सरकार 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही थी जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। अब सरकार ने ऐलान किया है कि भैया दूज से महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 1500 रूपये दिए जाएंगे और साल 2028 तक इस योजना की सहायता राशि को बढ़ाकर ₹3000 कर दिया जाएगा। इससे महिलाओं का आर्थिक विकास तेजी से होगा।

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये स्टाइपेंड

Ladli Behna Yojana 28th Kist के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की निवासी महिला को दिया जाएगा।
  • इसके लिए महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ विवाहित, विधवा तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को देय होगा।
  • इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होने चाहिए।
  • खाते में डीबीटी चालू होना जरूरी है।
  • महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • इसके लिए महिला द्वारा आवेदन में दी गई सभी जानकारी और सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।

सिलाई मशीन खरीदने के लिए मिलेगा 15000 रूपये का लाभ, ऐसे करे आवेदन

Ladli Behna Yojana 28th Installment Status कैसे चेक करें?

सरकार ने अब तक 27वी किस्त ही जारी की है। फिलहाल आप 27 किस्तों का भुगतान विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए इस प्रक्रिया का फॉलो करे –

  • सबसे पहले आप Ladli Behna Yojana के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे।
  • अब इसके बाद मेनू बार पर क्लिक करके “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करे।
  • फिर एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करे।
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करके दिए गए “ओटीपी भेजें” विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, इसे सही स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करे।
  • अब ओटीपी वेरीफाई होने के बाद प्राप्त किस्तों का विवरण आपको मिल जाएगा।

योजना की सहायता राशि ना आने पर क्या करें?

अगर आपको योजना के तहत सभी किस्तें नहीं मिली है तो थोड़ा इंतजार करें, हो सकता है तकनीकी खराबी के चलते सहायता राशि आने में देरी हो रही है। अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तो आपको यह सहायता राशि कुछ दिनों में मिल जाएगी। लंबे समय तक राशि ना मिलने पर डीबीटी स्टेटस चेक करें, आधार अपडेट करवाएं और आवेदन की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत सुधार के लिए अनुरोध भेजें।

Leave a Comment