
Mahtari Vandana Yojana 19th Installment: छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 69 लाख महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिल रही है। जिससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करती है। अब तक महिलाओं को इस योजना के तहत 18 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक दिया जा चुका है और अब महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त की तिथि भी नजदीक आ रही है। हर महीने की 1 से 5 तारीख के तक सरकार योजना की किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती है।
अब महिलाएं जानना है कि महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त कब तक खाते में आ जाएगी। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्यूंकि इसमें आपको बताएँगे की 19वीं किस्त की सहायता राशि कब तक आ जाएगी, किन महिलाओं को यह राशि मिलेगी और इस किस्त का स्टेटस कैसे चेक करना है। सभी जानकारी के लिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दे रही है। गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इससे महिलाओ को सालाना ₹12000 का लाभ मिलता है जिससे वे अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकती है। योजना में राज्य की लगभग 69 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 18 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब जल्दी ही सरकार इन पात्र महिलाओं के खाते में 19वी किस्त भेजेगी।
Mahatari Vandana Yojana 19th Installment Date
महतारी वंदन योजना की 19वी किस्त को लेकर अभी तक सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी है। पात्र महिलाओं को 18 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब महिलाओं को जल्दी ही 19वीं किस्त भी दी जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं कि हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सरकार सहायता राशि ट्रांसफर कर देती है, तो संभावना है कि 1 सितंबर से 5 सितंबर 2025 के बीच सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 19वी किस्त मिल जाएगी।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
महतारी वंदन योजना में पंजीकृत ऐसी महिलाएं जिनके खाते में डीबीटी चालू नहीं है या जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि खाते में भेजती है इसलिए जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं होगा उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसी के साथ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपना आधार अपडेट करवाना होगा।
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी
महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त के लिए पात्रता
- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
- आवेदिका महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- इसकी लाभार्थी होने के लिए आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए ।
- आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता होना अनिवार्य है, इसमें डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
- लाभ लेने के लिए महिला का आधार कार्ड अपडेट होना आवश्यक है।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये स्टाइपेंड
Mahtari Vandana Yojana 19th Installment Status कैसे चेक करें?
महतारी वंदना योजना की 19वी किस्त खाते में आते ही SMS के माध्यम से इसकी सूचना मिल जाएगी। सूचना ना मिलने पर आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके ऑनलाइन भुगतान की स्थिति देख सकते हैं –
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज में “मेनू बार” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प का चयन करना होगा।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को सही स्थान पर दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपको 19वी किस्त का भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा।
Mahtari Vandana Yojana 19th Kist नहीं आई तो क्या करें?
- सबसे पहले अपना डीबीटी स्टेटस चेक करें।
- आधार कार्ड अपडेट करवाएं।
- जांच लें कि कहीं आवेदन पत्र में कोई त्रुटि तो नहीं या आपने कहीं अधूरे दस्तावेज तो जमा नहीं किए।
- इसके बाद भी सहायता राशि प्राप्त ना होने पर ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करें।