
Mahtari Vandana Yojana 19th Kist: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत 18 किस्तें सफलतापूर्वक जारी कर चुकी है। अब महिलाओं को 19वी किस्त का इंतजार है जो सितंबर 2025 के पहले सफ्ताह में आ सकती है। इस योजना में सरकार लगभग 69 लाख माताओं एवं बहनों को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे उन्हें सालाना 12000 रुपए का लाभ मिल रहा है।
इस राशि के माध्यम से महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को आसानी से खुद पूरा कर सकती हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है और आपको 19वीं किस्त का इंतजार है तो आज का यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको Mahtari Vandana Yojana 19th Kist कब आएगी और इसका लाभ किन्हें मिलेगा इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक योजना शुरू की है जिसका नाम महतारी वंदन योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। ताकि महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकें।
छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का लाभ 23 से 60 वर्षीय महिलाओं को देती है। इसके तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दिए जाते हैं। अब तक इस योजना में 69 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 18 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब महिलाएं 19वी किस्त के इंतजार में हैं और यह राशि भी जल्दी ही महिलाओं को भेज दी जाएगी।
Mahatari Vandana Yojana 19th Kist Date
अब तक महतारी वंदना योजना की 18 किस्तें जारी हो गई हैं और अब जल्दी ही 19वीं किस्त जारी होने वाली है। जैसा की आपको पता होगा की हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सरकार सहायता राशि भेजती है। ऐसे में संभावना है कि महतारी वंदन योजना की 19वी किस्त भी 1 सितंबर से 5 सितंबर 2025 तक महिलाओं के खाते में आ जाएगी। हालांकि सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है जल्दी ही सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसे आ जायेंगे।
महतारी वंदना योजना 19वी किस्त का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगा
महतारी वंदन योजना में पंजीकृत कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही हैं। ऐसी महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी होते हुए योजना का लाभ ले रही हैं और जिनके घर में चार पहिया वाहन है उनकी पहचान कर सरकार उनके आवेदन को रद्द करने की तैयारी में है। साथ ही ऐसी महिलाओं को भी लिस्ट से हटाया जा रहा है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन महिलाओं की संख्या लगभग 90,000 है। इन महिलाओं को आगे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Mahtari Vandana Yojana 19th Installment के लिए पात्रता
- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए आवेदिका महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- लाभार्थी होने के लिए आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य पूर्व या वर्तमान सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदिका के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- लाभ लेने के लिए महिला का एकल बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- खाते में डीबीटी सक्रिय होना भी जरूरी है।
- महतारी वंदना योजना के लिए महिला का आधार कार्ड अपडेट होना आवश्यक है।
- इसके लिए महिला द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां और सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana 19th Kist Status कैसे चेक करें?
महतारी वंदना योजना की 19वी किस्त जारी होते ही आप इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर मुख्य पृष्ठ में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करे।
- अब “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करे।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करे।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरकर “सबमिट” के बटन पर क्लिक करे।
- अब आपको योजना के तहत प्राप्त सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जायेगा।
- आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में 19वी किस्त का भुगतान आया है या नहीं।