
PM Kisan Yojana Beneficiary List: जैसा की आप सभी जानते है की अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान योजना की 20वी किस्त जारी कर दी गई है। लगभग 9.7 करोड़ किसानों को इसके तहत 2000 रुपए की किस्त प्राप्त हो गई है। इसका लाभ ऐसे किसानों को मिला है जिनका नाम जो PM Kisan Yojana Beneficiary List में दर्ज है। जिन किसानों के खाते में 20वी किस्त की राशि नहीं आई है, उन्हें पीएम किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट चेक करनी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके की उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
अगर इस सूची में आपका नाम है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, जल्दी ही सहायता राशि आपके खाते में आ जाएगी। लेकिन अगर नाम नहीं है तो आप किसी कारणवश योजना के लिए अमान्य हो सकते हैं। अगर आप जानना चाहते है की PM Kisan Yojana Beneficiary List 2025 कैसे चेक करे तो इसके लिए यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें। चयन सूची समय-समय पर अपडेटे होती रहती है इसलिए आपको समय-समय पर इस सूची में अपने नाम की जांच करनी चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
भारत सरकार ने किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिसमें योग्य किसानों को सालाना ₹6000 भेजे जाते हैं ताकि उन्हें आर्थिक सहारा मिले और वे बिना किसी आर्थिक समस्या के कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा कर पाएं। ये सहायता राशि किसानों को 2000 रुपए की 3 समान किस्तों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसका लाभ लेने के लिए पीएम किसान योजना के तहत eKyc और डीबीटी लिंक करवाना जरूरी है।
PM Kisan Yojana Beneficiary List 2025
पीएम किसान योजना में जो किसान पंजीकृत हैं और लाभ लेने के लिए योग्य हैं उनके नाम की सूची सरकार ने जारी कर दी है। पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप PM Kisan Yojana Beneficiary List चेक कर सकते हैं। इस सूची में लाभार्थी का नाम, गांव का नाम, पिता का नाम और अन्य कुछ जरूरी जानकारियां देखने को मिल जाएगी। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आपको योजना का लाभ मिलता रहेगा।
लेकिन अगर आपका नाम इसमें नहीं है तो आप कुछ समय बाद इसे पुनः चेक करें क्योंकि सरकार समय-समय इसमें अपडेट करती है तो हो सकता है बाद में आपका नाम इस सूची में मिल जाए। आप आप घर बैठे पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं इसका पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल में दिया गया है।
सुकर पालन करने के लिए मिलेगा 90% अनुदान, जल्दी करे आवेदन
पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची के लिए पात्रता
- इसके लिए देश के छोटे एवं सीमांत किसान पात्र हैं।
- देश के स्थाई किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसके लिए किसान परिवार की सालाना आय सालाना 2.5 लाख रुपए से कम होनी जरूरी है।
- आवेदक किसान के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए किसान का आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
- पीएम किसान ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री पूरी होनी चाहिए।
- आवेदक किसान के नाम पर ही कृषि भूमि रजिस्टर होनी चाहिए।
- आवेदक किसान के खाते में डीबीटी चालू होनी चाहिए।
बकरी फार्म के लिए मिलेगा 70% तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन
PM Kisan Yojana Beneficiary List Check कैसे करे
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इसके मुख्य पृष्ठ में दिए गए “Farmer Corner” सेक्शन में जाएँ।
- इसके बाद यहां दिए गए विकल्प “Beneficiary List” पर क्लिक करे।
- अब अगले पेज पर अपने राज्य, जिले, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव आदि का चयन करे।
- इसके बाद दिए गए “गेट रिपोर्ट” विकल्प पर क्लिक करे।
- इतना करते ही पीएम किसान योजना की चयन सूची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana Beneficiary List में नाम ना आने पर क्या करें?
अगर पीएम किसान योजना लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको पहले निम्न कार्य हुए हैं या नहीं, इसकी पुष्टि करनी होगी –
- ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है या नहीं
- भू-सत्यापन हुआ है या नहीं
- कृषि भूमि आपके नाम पर रजिस्टर है या नहीं
- खाते में डीबीटी लिंक है या नहीं
- आवेदन पत्र या दस्तावेज सही हैं या नहीं।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ये सभी कार्य पुरे न होने पर आवेदक को लाभ नहीं दिया जाएगा और वे अमान्य घोषित कर दिए जाएंगे। तो अगर आपको अपना नाम लिस्ट में दर्ज करवाना है तो ऊपर दिए गए सभी कार्य पुरे करवाने होंगे।